गत18 अक्टूबर को भारतीय धरोहर वैद्यशाला, नोएडा के परिसर में धन्वंतरि जयंती और दीपावली मिलन का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर श्री संजीव गोयल, वाइस चेयरमैन, भारतीय धरोहर द्वारा दिए गए सचल आयुर्वेद वाहन का लोकार्पण किया गया। इस वाहन का उपयोग हृष्टक्र में जन-जन तक आयुर्वेद संबंधी ज्ञान और चिकित्सा पहुंचाने के लिए किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री संजय पासवान, श्री रमेश कपूर, श्री विजयशंकर तिवारी, श्री मोहनलाल शुक्ला, श्री संजय सूदन, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री महेश गुप्ता, श्री विनोद शास्त्री, श्री राजेंद्र सिंह, श्री रवि दत्ता सपत्नीक, श्री भारत भूषण, वैद्य कविता शर्मा, श्री एस. के. उपाध्याय, श्री योगेन्द्र उपाध्याय, श्री प्रदीप वेदवाल, श्री शिवाकांत शर्मा, श्री राघव बंसल, प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित थे।
श्री संजय पासवान ने आगामी वर्षों में धन्वंतरि जयंती को व्यापक स्तर पर मनाने का सुझाव दिया। श्री विजयशंकर तिवारी जी ने सचल आयुर्वेद सेवा के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भारतीय धरोहर वैद्यशाला में कार्यरत समस्त स्टाफ को श्री संजय सूदन द्वारा प्रायोजित हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड भी दिए गए। वाहन पूजन अनुष्ठान श्री विनोद शास्त्री द्वारा किया गया।






