पत्रिका के सदस्य बनने के लिए इस फार्म को ऑनलाइन भरें या डाउनलोड करके फार्म को भरकर दिए हुए पते पर भेजें।
जब— जब समाज ज्ञान और तकनीकी रूप से सक्षम होता है, वह सम्पन्न होता है। प्राचीन भारत इसी कारण से समृद्ध था। हमारे ऋषियों ने मानव जीवन को संपन्न और प्रसन्न बनाने के उद्देश्य से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में असंख्य शोध किए थे। उनमें से अनेक का उपयोग आज भी प्रासंगिक और लाभदायक हैं। अपने पूवर्जों द्वारा किए गए उन कार्यों को व्यवस्थित और वैज्ञानिक रूप में प्रचलित करना और ऐसा काम करने वालों को प्रोत्साहित एंव प्रतिष्ठित करना हमारा उद्देश्य है।
भारतीय धरोहर पत्रिका में भारतीय ज्ञान परंपरा और जीवन मूल्यों की समझ रखने वाले विद्वानों लेख प्रकाशित किए जाते हैं। समय समय पर पत्रिका के विशेषांक भी प्रकाशित होते हैं। समस्यायें सनातन होती है। हर काल में रहती है। आज जिन राष्ट्रीय, सामाजिक, व्यक्तिगत समस्याओं के हम मार्ग खोजते हैं, प्राचीन समय में उन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयोगों को पत्रिका में प्रकाशित किया जाता है।

